Home छत्तीसगढ़ सिविल लाईन के मुख्य मार्गो में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

सिविल लाईन के मुख्य मार्गो में सड़क डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

0
129

रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 4 के तहत सिविल लाईन वार्ड नम्बर 47 के क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तहत वार्ड पार्षद नीलम नीलकंठ जगत सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्त्ताओं, महिलाओं, नवयुवकों, रहवासियों, आमजनों की उपस्थिति के मध्य वार्ड क्षेत्र के अंतर्गत सिविल लाईन में अम्बेडकर भवन परिसर में पेवर ब्लाक लगाने 19 लाख 37 हजार रूपये, वार्ड के सिविल लाईन में विभिन्न मुख्य मार्गो में सड़क डामरीकरण कार्य 20 लाख रूपये एवं वार्ड क्षेत्र में क्रिशचियन कॉलोनी में सिविल लाईन क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 20 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से सीसी रोड एवं पेवर ब्लाक लगाये जाने के विविध नवीन विकास कार्यों का श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर भूमिपूजन कर प्रारम्भ करवाया.

सिविल लाईन वार्ड नम्बर 47 के क्षेत्र में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के तहत लगभग 59 लाख 37 हजार रूपये की स्वीकृत लागत से सड़क डामरीकरण, सीसी रोड, पेवर ब्लाक लगाने के नवीन विकास कार्य शीघ्र करवाये जायेंगे.रायपुर उत्तर विधायक श्री पुरंदर मिश्रा ने भूमिपूजन करते हुए स्थल पर नगर निगम जोन 4 के जोन कमिश्नर श्री अरुण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता श्री दीपक देवांगन को तत्काल नए स्वीकृत विकास कार्य प्रारम्भ करवाकर तय समयसीमा के भीतर सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सहित जनहित में जनसुविधा विस्तार की दृष्टि से सिविल लाईन वार्ड नम्बर 47 के रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चयनित स्थानों में प्राथमिकता से शीघ्र पूर्ण करवाना सुनिश्चित करवाने निर्देशित किया है.

error: Content is protected !!