

कोरबा किस बांगो तक पहुंचाने के लिए एक सड़क का निर्माण कुछ माह पूर्व सिंचाई विभाग के जरिए कराया गया था अब यह सड़क गड्ढों में खो गई है। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े पोड़ी से बांगो वाली सड़क पर आपको यदि जाना है तो हड्डी रोग विशेषज्ञ से सलाह लेकर आ जाएइगा वरना आपका अस्पताल में भर्ती होना तय है।
पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि इस सड़क के निर्माण की राशि के लिए उन्होंने बड़ा प्रयत्न किया राशि स्वीकृत हुई लेकिन निर्माण एजेंसी सिंचाई विभाग को बना दिया गया सिंचाई विभाग ने ऐसी गुणवत्ता हीन सड़क बनवाई जो अब सड़क नहीं बल्कि गड्ढा बन गई है।
सर्वजीत सिंह ने कोरबा कलेक्टर को पत्र लिखकर बताया है कि इसी सड़क से बांगो बांध के अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा लगभग एक दर्जन गांवों के लोग आवा गमन करते हैं। उन्होंने मांग की है कि इससे पहले की लोग सड़क पर उतर आए इस सड़क को दुरुस्त करवा दिया जाए






