Home छत्तीसगढ़ Balrampur News: शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित; जांच...

Balrampur News: शिक्षिकाओं से दुर्व्यवहार पड़ा भारी, प्रभारी प्रधान पाठक निलंबित; जांच में शिकायत मिली सही

0
26

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में दो शिक्षिकाओं से कथित दुर्व्यवहार के मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की गई है। वाड्रफनगर विकासखंड के पूर्व माध्यमिक शाला भरुहीबांस में पदस्थ प्रभारी प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई संयुक्त संचालक शिक्षा द्वारा की गई है।

कलेक्टर के निर्देश पर हुई थी जांच

जानकारी के अनुसार, विद्यालय में पदस्थ दो शिक्षिकाओं ने प्रभारी प्रधान पाठक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर डीएमसी (समग्र शिक्षा) द्वारा जांच कराई गई।

जांच में सही पाए गए आरोप

जांच के दौरान शिक्षिकाओं द्वारा लगाए गए आरोप प्रमाणित पाए गए। जांच रिपोर्ट के आधार पर संयुक्त संचालक शिक्षा ने प्रभारी प्रधान पाठक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।

शिक्षा विभाग का सख्त संदेश

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई को कार्यस्थल पर अनुशासन और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों और कर्मचारियों के साथ किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फिलहाल मामले में विभागीय प्रक्रिया नियमानुसार आगे बढ़ाई जा रही है।

error: Content is protected !!