Home Astrology बलौदाबाजार अग्निकांड: अमित बघेल और अजय यादव की बढ़ी मुश्किलें, ट्रांजिट रिमांड...

बलौदाबाजार अग्निकांड: अमित बघेल और अजय यादव की बढ़ी मुश्किलें, ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए

0
68

बलौदाबाजार अग्निकांड: अमित बघेल और अजय यादव की बढ़ी मुश्किलें, ट्रांजिट रिमांड पर लिए गए

जेल से कोर्ट तक की कार्रवाई
बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 279/2024 और 280/2024 के तहत यह एक्शन लिया है,पुलिस ने अमित बघेल को रायपुर सेंट्रल जेल से ट्रांजिट रिमांड पर लिया और शाम 4 बजे जिला सत्र न्यायालय में पेश किया। न्यायिक प्रक्रिया के बाद उन्हें वापस रायपुर जेल भेज दिया गया। इसी मामले में अजय यादव को बलौदाबाजार उप-जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया।

13 FIR और 200 गिरफ्तारियां : जांच अब भी जारी
बलौदाबाजार की उस ऐतिहासिक हिंसा ने पूरे प्रदेश को दहला दिया था। पुलिस इस मामले की तह तक जाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है,अब तक कुल 13 अलग-अलग एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।हिंसा और आगजनी में शामिल 200 से अधिक आरोपियों को अब तक सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। पुलिस का तकनीकी दल और जांच एजेंसियां सीसीटीवी फुटेज और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर अन्य संलिप्त लोगों की पहचान कर रही हैं

error: Content is protected !!