Home छत्तीसगढ़ सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख के जेवर...

सूने मकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 1.50 लाख के जेवर बरामद

0
6

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात बरामद किए हैं।

रायपुर से गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार चोरी के मामले में आरोपी विशाल अग्रवाल को रायपुर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने मकान मालिक की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

चोरी के जेवर खरीदने वाला सोनार भी पुलिस के शिकंजे में

जांच के दौरान पुलिस ने चोरी के जेवर खरीदने वाले सरकण्डा निवासी राजेश सोनी तक भी पहुंच बनाई। उसके पास से भी चोरी का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

राजिम गए थे मकान मालिक, पीछे से हुई चोरी

जानकारी के मुताबिक मकान मालिक किसी काम से राजिम गए हुए थे। इसी दौरान बदमाश ने सूने घर को निशाना बनाया और ताला तोड़कर सोना-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गया था। घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता हासिल की।