spot_img

कुमार विश्वास के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों की कार में दोनों ओर से टक्कर मारने की कोशिश

Must Read

acn18.com गाजियाबाद। प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के काफिले पर बुधवार दिन में हमला हो गया। यह जानकारी उन्होंने खुद एक्स के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि उनके साथ चल रही सुरक्षाकर्मियों की कार पर एक अन्य कार ने हमला कर दिया। कार पर दोनों तरफ से टक्कर मारने की कोशिश की गई। जब यूपी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने उतरकर पूछा तो उन पर हमला किया गया।

- Advertisement -

प्रसिद्ध कवि कुमार विश्वास के काफिले पर बुधवार दिन में हमला हो गया। यह जानकारी उन्होंने खुद एक्स के माध्यम से दी।उन्होंने बताया कि उनके साथ चल रही सुरक्षाकर्मियों की कार पर एक अन्य कार ने हमला कर दिया। कार पर दोनों तरफ से टक्कर मारने की कोशिश की गई। जब यूपी पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों ने उतरकर पूछा तो उन पर हमला किया गया।

कुमार विश्वास ने किया ये पोस्ट

कुमार विश्वास ने एक्स पोस्ट के माध्यम से बताया, ‘आज अलीगढ़ जाते समय वसुंधरा स्थित घर से जब निकला तो हिंडन के तट पर, किसी कार चालक ने साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों की कार पर दोनों ओर से कार की टक्कर से हमला करने की कोशिश की।’

कुमार विश्वास ने आगे लिखा, जब नीचे उतर कर सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए रोका तो उसने न केवल यूपी पुलिस के सिपाही अपितु केंद्रीय बलों के सुरक्षाकर्मियों पर भी हमला किया। पुलिस को रिपोर्ट कर दी है।कारण पता नहीं चल पाया। ईश्वर सब को सुरक्षित रखे।आप सबकी शुभकामनाओं हेतु आभार’।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

फांसी लगाकर व्यक्ति ने कर ली खुदकुशी,लंबी बीमारी से था परेशान

Acn18.com/लंबी बीमारी से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है...

More Articles Like This

- Advertisement -