Home KORBA PF भुगतान के नाम पर रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार, ACB...

PF भुगतान के नाम पर रिश्वत लेते सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा

0
7

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में ACB ने विद्युत तांत्रिक विभाग के सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी पर PF राशि जारी करने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है।

 

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत तांत्रिक विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शिव कुमार ठाकुर को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता विभाग में बाबू के पद पर कार्यरत है और उसे अपनी बेटी की शादी के लिए तत्काल पैसों की जरूरत थी। इसके लिए उसने अपनी भविष्य निधि (PF) राशि निकालने की प्रक्रिया शुरू की थी। आरोप है कि PF भुगतान से जुड़ी फाइल आगे बढ़ाने और राशि जारी कराने के बदले सहायक ग्रेड-2 कर्मचारी शिव कुमार ठाकुर ने रिश्वत की मांग की।

 

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी ने शुरुआत में 5 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में बातचीत और सौदेबाजी के दौरान यह रकम घटाकर 10 हजार रुपये तय की गई। रिश्वत की मांग से परेशान कर्मचारी ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) से की।

 

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन किया और आरोपों को सही पाए जाने पर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। तय योजना के अनुसार जैसे ही शिव कुमार ठाकुर ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, ACB की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

 

फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं, सरकारी दफ्तरों में रिश्वतखोरी के मामलों पर भी एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं