Home छत्तीसगढ़ दिल्ली के मुख्यमंत्री का ऐलान आज:शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक;...

दिल्ली के मुख्यमंत्री का ऐलान आज:शाम 7 बजे विधायक दल की बैठक; 20 फरवरी को शपथ; भाजपा ने इन्विटेशन कार्ड भेजा

0
97

ACN18.COM    दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट के 11 दिन बाद आज बुधवार को मुख्यमंत्री का नाम सामने आ जाएगा। इसके लिए प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग होगी।

पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा पहले ही साफ कर चुके हैं कि मुख्यमंत्री निर्वाचित विधायकों में से होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्रियों के नाम की भी घोषणा हो सकती है।

शपथ ग्रहण 20 फरवरी को रामलीला मैदान में होगा। इसकी तैयारियों का जिम्मा पार्टी महासचिव विनोद तावड़े और तरुण चुघ को सौंपा गया है। दोनों नेताओं ने मंगलवार को तैयारियों का जायजा लिया था।

भाजपा 71% स्ट्राइक रेट के साथ 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी कर रही है। ऐसे में शपथ ग्रहण समारोह एक ग्रैंड इवेंट की तरह होगा इसमें 1 लाख से ज्यादा लोग आ सकते हैं।

error: Content is protected !!