Home Uncategorized सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत,सोनगुढ़ा गांव में सामने आई...

सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत,सोनगुढ़ा गांव में सामने आई घटना

0
50

acn18.com कोरबा /. कोरबा के सोनगुढ़ा गांव में सर्पदंश की एक घटना सामने आई है। जहरीले सांप के काटने से एक साढ़े तीन साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतक का नाम अर्पिता था। बताया जा रहा है,कि रात के वक्त अर्पिता अपने घर पर सो रही थी,इसी दौरान एक जहरीले सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन उसे लेकर अस्पताल की तरफ भागे। चिकित्सकों ने मासूम बच्ची का उपचार भी किया,बावजूद इसके उसकी जान नहीं बच सकी। इस घटना से आक्रोशित परिजनों ने सांप को घर पर बंधक बना लिया है और उसकी जान लेने की बात कही है।