Home KORBA तेज बारिश के बीच दीपका खदान में गिरी आकाशीय बिजली, 240 टन...

तेज बारिश के बीच दीपका खदान में गिरी आकाशीय बिजली, 240 टन क्षमता वाले दो डंपरो के टायर हुए ब्लास्ट,ग्लास के उड़े परखच्चे

0
103

Acn18.comकोरबा शाजी थाॅमस/प्रदेश के साथ ही कोरबा में लगातार हो रही बारिश के बीच वज्रपात होने का दौर जारी है जिससे जान माल का भी नुकसान हो रहा है। बीती रात एसईसीएल की दीपका खदान के भीतर खड़ी वाहनों पर बिजली गिरी। दीपका एक्सपेंशन के डंपर यार्ड में खड़े वाहनों पर वज्रपात होने से प्रबंधन को काफी नुकसान उठाना पड़ा। आकाशीय बिजली की तीव्रता इतनी अधिक थी,कि 240 टन क्षमता वाले दो डंपरों के टायर सहित ग्लास के परखच्चे उड़ गए और पास में ही खड़ा कैंपर वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है,कि डंपर का टायर फटने से कैंपर वाहन उसकी चपेट में आ गया। फिलहाल इस घटना की जानकारी संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।

error: Content is protected !!