Home KORBA दशहरा कार्यक्रम के बीच घर में अकेली बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी,...

दशहरा कार्यक्रम के बीच घर में अकेली बुजुर्ग महिला ने लगाई फांसी, आमापाली गांव में पसरा मातम

0
15

Acn18. Com.दशहरा की खुशियों के बीच एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकेजा के आश्रित ग्राम आमापाली में 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत से शोक का माहौल है।दरअसल, बुधवार रात गांव में दशहरा पर्व मनाया जा रहा था। रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए परिवार के सभी सदस्य घर से बाहर गए हुए थे। घर में अकेली मौजूद 60 वर्षीय सहस बाई खड़िया ने फांसी लगाकर जान दे दी।परिजनों के मुताबिक, उन्होंने महिला को भी कार्यक्रम में चलने के लिए कहा था, लेकिन उन्होंने घर पर ही रुकने का फैसला किया। गुरुवार सुबह करीब 4 बजे जब परिजन घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने के बाद भी जवाब नहीं मिलने पर छज्जा तोड़कर अंदर देखा गया, जहां महिला फंदे पर लटकी मिलीं।घटना की सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल महिला के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं है। दशहरा की खुशियां एक परिवार के लिए जिंदगीभर का गम बन गईं।

error: Content is protected !!