Acn18. Com जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान जांजगीर-चांपा जिले में नाबालिग को बहला-फुसलाकर दूसरे राज्य ले जाने और उसके साथ अनाचार करने का मामला सामने आया है। मामले में बिर्रा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को तेलंगाना से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
दरअसल, 28 सितंबर 2026 को नाबालिग बालिका के परिजनों ने थाना बिर्रा में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने नाबालिग को तेलंगाना के नालगोंडा जिले के मलकापुर थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया।
पूछताछ में पीड़िता ने आरोपी आदित्य कुमार मांझी पर जबरन अनाचार करने का आरोप लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।





