Home KORBA कोरबा में महिलाओं से दिनदहाड़े पर्स लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य...

कोरबा में महिलाओं से दिनदहाड़े पर्स लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार और दो नाबालिग निरुद्ध

0
19

Acn18. Com.कोरबा में दिनदहाड़े महिलाओं से पर्स लूटने वाले गिरोह का सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दोनों वारदातों में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके दो नाबालिग साथियों को भी निरुद्ध किया गया है।दरअसल, 3 और 4 नवंबर को कोसाबाड़ी और सेंट जेवियर्स स्कूल के पास मोटरसाइकिल सवार आरोपियों ने दो महिलाओं को निशाना बनाते हुए उनके पर्स लूट लिए थे। एक वारदात में आरोपियों ने पंचनुमा हथियार दिखाकर महिला को डराया-धमकाया और फिर पर्स लेकर फरार हो गए थे।लगातार हुई इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। संदेहियों से पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर दीपक साहू को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने दो नाबालिग साथियों के साथ मिलकर दोनों लूट की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया विवो मोबाइल और करीब 6 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर दोनों नाबालिगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है।

error: Content is protected !!