Home KORBA बांध में हाथियों की जलक्रीड़ा का मनमोहक दृश्य वायरल

बांध में हाथियों की जलक्रीड़ा का मनमोहक दृश्य वायरल

0
146

Acn18.comपेंड्रा/ गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल में इन दिनों चार हाथियों का दल विचरण कर रहा है। रविवार को इस दल ने सिवनी परिसर के कतल गढाई बांध में जमकर मस्ती की। हाथियों को घंटों तक बांध के पानी में डुबकी लगाते और एक-दूसरे पर पानी उछालते देखा गया, जिसका मनमोहक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से मरवाही वनमंडल में ये चार हाथी देखे जा रहे हैं। रविवार को उन्होंने कतल गढाई बांध पहुंचकर जलक्रीड़ा का भरपूर आनंद लिया। स्थानीय लोगों और वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि हाथी पानी में बेहद उत्साहित नजर आ रहे थे। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे हाथियों के आसपास सावधानी बरतें और जंगल क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश से बचें।

error: Content is protected !!