Acn18. Com.कोरबा जिले में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पसान थाना क्षेत्र की कोरबी पुलिस चौकी ने बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब जब्त की है। पुलिस ने धान के खेत में बिक्री के लिए छिपाकर रखी गई मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें बरामद की हैं। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पूरा मामला कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र के अलगाडाड घोसरा गांव का है। पुलिस को 13 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार अपने घर के पास स्थित धान के खेत में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब छिपाकर बिक्री करने की तैयारी में है।सूचना पर पुलिस टीम ने खेत में तलाशी ली, जहां से मध्य प्रदेश निर्मित गोवा व्हिस्की की 389 बोतलें, कुल 70.02 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी धनसाय उर्फ धन्नू बिंझवार, उम्र 45 वर्ष, को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी सुरेश कुमार जोगी सहित पुलिस टीम के अन्य जवान शामिल रहे।





