Home KORBA कुसमुंडा विकास नगर में मां दुर्गा की भक्ति की धूम, 20 अक्टूबर...

कुसमुंडा विकास नगर में मां दुर्गा की भक्ति की धूम, 20 अक्टूबर को गरिमा और स्वर्णा दिवाकर की प्रस्तुति. Video

0
9

Acn18. Com.  अमरिक सिंह  रिंकू कुसमुंडा 

कोरबा जिले के कुसमुंडा विकास नगर में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा की भक्ति और आस्था का भव्य नजारा देखने को मिल रहा है। नवदुर्गा उत्सव समिति द्वारा आकर्षक पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है, जहां नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जा रही है।

इस उत्सव में कुसमुंडा सहित कोरबा जिले और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति द्वारा प्रतिदिन प्रसाद वितरण और भंडारे के साथ डांडिया नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

वहीं, श्रद्धालु लॉटरी कूपन के माध्यम से समिति को सहयोग भी दे रहे हैं। इसके लिए समिति ने कई आकर्षक इनामों की घोषणा की है।

 

नवरात्रि उत्सव को और खास बनाने के लिए 20 अक्टूबर, मंगलवार को प्रसिद्ध गायिका गरिमा दिवाकर और स्वर्णा दिवाकर की भव्य संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

error: Content is protected !!