Home Uncategorized 13.40 लाख के गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार,...

13.40 लाख के गांजा तस्करी मामले में फरार आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार, बिर्रा पुलिस को मिली सफलता. Video

0
10

Acn18. Com.भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा जांजगीर-चांपा जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। करीब 13 लाख 40 हजार रुपये कीमत के 26 किलो 800 ग्राम गांजा जब्ती मामले में फरार चल रहे ओडिशा निवासी आरोपी को बिर्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।

दरअसल, 1 अगस्त 2026 को बिर्रा पुलिस ने ग्राम बसंतपुर में महानदी किनारे घेराबंदी कर चार आरोपियों को पकड़ा था। इस दौरान उनके कब्जे से 26 किलो 800 ग्राम गांजा बरामद किया गया था, जिसकी कीमत करीब 13 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई थी।

मामले की विवेचना के दौरान ओडिशा निवासी नारायण राणा की गांजा सप्लाई में संलिप्तता सामने आई थी। इसके बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को ओडिशा स्थित उसके निवास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में की गई।

 

 

error: Content is protected !!