Home KORBA आचार संहिता लगते ही अलर्ट मोड में प्रशासन, पुलिस ने भारी मात्रा...

आचार संहिता लगते ही अलर्ट मोड में प्रशासन, पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब किया जब्त, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्तार

0
95

Acn18.com/चुनाव से पहले मतदाताओं  को प्रभावित करने तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला भिलाई तीन थाना क्षेत्र से सामने आया जहां दुर्ग पुलिस क्राइम ब्रांच ने 2 सौ पेटी अवैध शराब का जखीरा पकड़ा। फिल्मी स्टाइल में ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर इस शराब को स्लैग के पीछे छुपा कर मध्य प्रदेश से यहां तक लाए थे, लेकिन पुलिस की नजरों से नहीं बच पाए शराब से भरी इस ट्रक को क्राइम ब्रांच दुर्ग ने हाथ खोज के पास एक गोदाम के सामने से जब्त किया।

सीट के पीछे बना रखा था गुप्त रास्ता

इस ट्रक में पीछे की ओर रखड़ यानी फ्लैग डाला गया था ताकि किसी को शक ना हो और ड्राइवर सीट के पीछे से एक गुप्त रास्ता बनाकर ट्रक के सामने हिस्से में शराब की पेटियां छुपाई गई थी। ट्रक को भिलाई तीन थाना लाया गया जहां से शराब की 2 सौ पेटियां बाहर निकल गई।

आज ही पुलिस अधीक्षक का चार्ज लेने वाले एसएसपी राम गोपाल गर्ग ने बताया कि यह शराब कहां से आई और किसकी है इसकी अभी विवेचना की जा रही है ,लेकिन दुर्ग पुलिस इस तरह की सभी गतिविधियों पर लगातार नजर रखे हुए हैं कोई भी आरोपी बचकर नहीं जा सकता है।

error: Content is protected !!