Home Uncategorized म्यूल बैंक खाते से साइबर ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार,खाते में...

म्यूल बैंक खाते से साइबर ठगी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार,खाते में ठगी की रकम जमा, UPI और ATM से निकासी; तारबाहर पुलिस की कार्रवाई

0
5

Acn18. Com.बिलासपुर में साइबर ठगी के लिए म्यूल बैंक खाते के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। तारबाहर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते से जुड़ी शिकायतों के आधार पर की गई है।

पुलिस के मुताबिक, एक्सिस बैंक के एक संदिग्ध खाते को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। जांच में सामने आया कि इस खाते में ठगी की रकम जमा होने के बाद यूपीआई और एटीएम के जरिए पैसे निकाले जा रहे थे।

मामले में पुलिस ने हेमू नगर निवासी 33 वर्षीय विश्वजीत बाली को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इस खाते के जरिए हुए संदिग्ध लेन-देन और साइबर ठगी से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई को साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले बैंक खातों की जांच के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!