


सीएसईबी चौकी के सामने आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
*कैसे हुआ हादसा*
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्टिवा सवार सीएसईबी चौकी की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक्टिवा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
*लोगों में भारी आक्रोश*
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार और भारी वाहनों का दबाव रहता है, लेकिन कोई स्पीड ब्रेकर या ट्रैफिक व्यवस्था नहीं है।
*पुलिस ने हटाया शव और वाहन*
स्थिति बिगड़ने और बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाया। यातायात बहाल कराया गया।
*मृतक की पहचान नहीं*
पुलिस के अनुसार मृतक के पास से कोई पहचान पत्र नहीं मिला है। उम्र करीब 30-35 साल बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
*





