Home Uncategorized मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान व्यवधान डालने वाले प्रधान पाठक पर...

मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान व्यवधान डालने वाले प्रधान पाठक पर कार्रवाई, जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया अटैच

0
59

acn18.com बलरामपुर. मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में व्यवधान उतपन्न करने वाले प्रधान पाठक के खिलाफ कार्रवाई की गई है. जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रधान पाठक को बलरामपुर एसडीएम कार्यालय में अटैच कर दिया है. शिक्षा अधिकारी के प्रतिवेदन के अनुसार शिकायत सही पाए जाने पर ये कार्रवाई की गई है.

image 48

 

सामरी विधानसभा क्षेत्र के मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण केंद्र स्वामी आत्मानन्द हिंदी माध्यम स्कूल में प्रधान पाठक सुल्तान आजाद और सयुंक्त कलेक्टर रुचि शर्मा के बीच विवाद होने की भी बात सामने आई.

शराब पी रहा था युवक, सांप दिखा तो गले में लपेट लिया, फिर…