Home ट्रैंडिंग झाड़फूंक के चक्कर में फिर गई एक युवक की जान, सर्पदंश के...

झाड़फूंक के चक्कर में फिर गई एक युवक की जान, सर्पदंश के बाद बैगा के चक्कर में पड़ गए थे परिजन

0
192

Acn18.com/ ईंट भट्ठा पर काम करने वाले 19 वर्षीय सोहनलाल को जहरीले सांप ने डंस लिया। सोहनलाल को पहले गांव ले जाकर बैगा से झाड़ फूंक कराने का प्रयास किया गया ।बाद में उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

snak bite

कोरबा जिले के गिधौरी गांव निवासी 19 वर्षीय सोहनलाल अपने बड़े भाई जोहन लाल और अन्य लोगो के साथ ईंट भट्ठे पर काम करता था । कल सभी भोजन के पश्चात जमीन पर सो रहे थे। इसी दरमियान सोहनलाल को सांप ने काट लिया।
सोहनलाल के बड़े भाई और अन्य लोग पहले सोहन को मोटरसाइकिल में बिठाकर अपने गांव ले गए ताकि गांव के बैगा से झाड़फूँक कराया जा सके किंतु बैगा नहीं मिला ।तब ईंट भट्ठा मालिक से गाड़ी मांग कर सोहनलाल को मेडिकल कॉलेज कोरबा लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई
बाइट

मृतक सोहनलाल के पिता बिहारी लाल और बड़े भाई जोहन लाल ने माना कि यदि वे सोहनलाल को बैगा के चक्कर में ना पड़ अस्पताल लाने में थोड़ी शीघ्रता करते तो आज सोहनलाल जिंदा होता
बाइट

गौरतलब है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लोगों को किसी बीमारी पर अथवा सर्पदंश जैसी आकस्मिक विपत्ति आने पर नीम हकीम अथवा बैगा पर ही अधिक भरोसा होता है। इसी चक्कर में ग्रामीणों को अपनी जान गंवानी पड़ती है।

error: Content is protected !!