Home छत्तीसगढ़ पिकनिक मनाने पहुंची किशोरी की मौत, इंद्रावती नदी में डूबी

पिकनिक मनाने पहुंची किशोरी की मौत, इंद्रावती नदी में डूबी

0
140

acn18.com/  दंतेवाड़ा। इंद्रावती नदी में पिकनिक मनाने के दौरान 17 साल की नाबालिग डूब गई। गोताखोरों की टीम उसकी तलाश में जुटी है। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। इससे 20 दिन पहले भी धमतरी की रहने वाले 13 साल की नाबालिग की डूबने से मौत हो गई थी। मामला गीदम थाना क्षेत्र का है।

बताया जा रहा है कि, छिंदनार में इंद्रावती नदी के बड़े करका घाट के किनारे मंगलवार को कुछ ग्रामीण पिकनिक मनाने पहुंचे थे। गीदम थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया कि, छिंदनार के पटेल पारा निवासी कक्षा 9वीं की छात्रा राधा यादव अपनी सहेलियों के साथ पिकनिक मनाने गई थी। उसके साथ उसकी दादी भी थी। वहीं नहाने के दौरान डूब गई। उसके साथ मौजूद लोगों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। इसकी जानकारी इलाके के ग्रामीणों और पुलिस को दी गई। जवान मौके पर पहुंचे। जिसके बाद गोताखोरों को भी बुलाया गया था।

error: Content is protected !!