Home KORBA एनएच में ओवर स्पीड कार डिवाइडर से टकराई, दो युवातियों की मौत,...

एनएच में ओवर स्पीड कार डिवाइडर से टकराई, दो युवातियों की मौत, ड्राइवर गंभीर

0
169

Acn18. Com नेशनल हाईवे संख्या 130 बी पर चैत्मा के डिस्पोजल फैक्ट्री के पास हुए दर्दनाक हादसे में चार पहिया वाहन सवार दो यूवतियों की मौत हो गई जबकि गाड़ी का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार कोरबा के सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत ओम फ्लैट्स में निवास मोनिका राजवाड़े और दीक्षा राजवाड़े की इस घटना में मौत हुई है। यह दोनों कार संख्या CG12AL 2600 में सवार होकर कोरबा लौट रही थी। चैत्मा की डिस्पोजल फैक्ट्री के नजदीक पहुंचने के साथ ओवर स्पीड चार पहिया वाहन नेशनल हाईवे के डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गई जिनकी बाद में मौत हो गई। बताया गया कि गाड़ी के ड्राइवर देवराज को गंभीर रूप से चोट आई है जिसे उपचार के लिए कटघोरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

error: Content is protected !!