Home छत्तीसगढ़ जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने...

जंगली सुअर का शिकार करने के लिए बिछाया था जाल, करंट लगने से ग्रामीण ने तोड़ा दम

0
138

ACN18.COM      सरगुजा: जंगली जानवरों का शिकार करने शिकारी विद्युत तार का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी चपेट में आने से जानवरों की जान तो जा ही रही है लेकिन ग्रामीण भी अपनी जान गवां रहे हैं. ताजा मामला सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के पंपापुर गांव से सामने आया है. यहां जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंटयुक्त तार की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है. ग्रामीण की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने जंगली जानवरों को फंसाने के लिए खेत में बिजली का तार बिछाया था, जिससे करंट लगने से ग्रामीण की मौत हो गई. पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है

error: Content is protected !!