Home KORBA जंगल के भीतर खेत में मिला नरकंकाल,कपड़ों के आधार पर हुई शिनाख्त,पुलिस...

जंगल के भीतर खेत में मिला नरकंकाल,कपड़ों के आधार पर हुई शिनाख्त,पुलिस जुटी जांच में

0
119

Acn18.com/कोरबा में उरगा थानांतर्गत ग्राम साजापानी के जंगल के भीतर खेत में नरकंकाल पाया गया है। टी-शर्ट के आधार पर मृतक की पहचान बुधवार सिंह के रुप में की गई है। चार अलग अलग स्थानों पर शरीर के अलग अलग कंकाल मिले है।मृतक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। खेत के बीच पैरा में खून के निशान भी पाए गए है। जानकारी मिली है,कि मृतक चुनाव से चार दिन पूर्व लापता हो गया था। मृतक ने दो विवाह किए थे पहली पत्नी की मौत होने के बाद पाली में उसने दूसरा विवाह रचाया था। लेकिन नशेड़ी होने के कारण दूसरी पत्नी भी उसे छोड़कर चली गई। गांव का ग्रामीण बकरी चराने जंगल की तरफ गया हुआ था,जहां उसने कंकाल देखा तब कोटवार को सूचना दी गई फिर पुलिस को मामले से अवगत कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया और पीएम के लिए रवाना किया। बताया जा रहा है,कि मृतक अकेला ही रहता था। माता पिता नहीं है जबकि एक पुत्र कमाने खाने के लिए बाहर चला गया है।

error: Content is protected !!