कोर्ट परिसर में घायल अवस्था में मिला शख्स
पुलिस ने घायल को पहुंचाया अस्पताल
घायल को पॉक्सो एक्ट का आरोपी बता रही पुलिस
कोरबा के न्यायालय परिसर में उस वक्त खलबली मच गई जब एक शख्स ऊपरी मंजिल से नीचे गिरकर घायल हो गया। इस घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस इस शख्स को पॉक्सो एक्ट का आरोपी बता रही है जबकि घायल शख्स खुद को निर्दोष बताते हुए पुलिस के एक जवान पर धक्का देकर नीचे गिराए जाने का आरोप लगा रहा है।अस्पताल में दाखिल इस शख्स का नाम संदीप अग्रवाल है जो दीपका कटघोरा इलाके में शिक्षा विभाग में पदस्थ है। उसके शरीर में काफी चोटें हैं । पूछने पर संदीप अग्रवाल ने बताया कि वह न्यायालय में काम से आया हुआ था। उसके यहां आने की जानकारी पुलिस को मिल गई और पुलिस यहां पहुंच गई। संदीप यह आरोप लगा रहा है कि पुलिस के एक जवान ने धक्का देकर उसे गिरा दिया है, जिसके चलते उसे चोटें आई हैं। उधर इस मामले को लेकर asp लखन पटले का कहना है कि संदीप अग्रवाल के ऊपर 2 छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला दर्ज है और वह 2 साल से फरार चल रहा था। फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। संदीप जो आरोप लगा रहा है, उसकी पुष्टि की जाएगी।
बहरहाल घायल संदीप अग्रवाल का इलाज चल रहा है और पुलिस उसके ठीक होने का इंतजार कर रही है। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। संदीप का इस मामले में कहना है कि उसे एक हॉस्टल अधीक्षिका के खिलाफ शिकायत करना महंगा पड़ रहा है। उसने आरोप लगाया कि अधीक्षिका ने उसे झूठे मामले में फंसा दिया है। इस मामले में सच क्या है इसका खुलासा आगे की जांच में होगा।
उसके खिलाफ नाबालिग से छेड़छाड़ का झूठा मामला दर्ज कराया गया है
बाइट





