Home KORBA चेकपोस्ट भदरापारा के पास एक व्यक्ति से की गई मारपीट,पुलिस ने एक...

चेकपोस्ट भदरापारा के पास एक व्यक्ति से की गई मारपीट,पुलिस ने एक अपचारी बालक समेत तीन लोगों को किया गिरफ्तार

0
86

acn18.com कोरबा /प्रदेश के कोरबा जिले में बालको थानांतर्गत चेकपोस्ट भदरापारा के पास एक व्यक्ति से मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अपचारी बालक समेत कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुरानी रंजिश को लेकर मानसेन की अमर,कृष्णा सहित एक अपचार बालक ने मिलकर बुरी तरह से मारपीट की थी। घटना में मानसेन को काफी चोट लगी थी। इस पूरे घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है,जिसमें वारदात की पूरी तस्वीर कैद है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 307 के साथ ही अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!