Home KORBA बालको के बेलगिरी बस्ती के पास हुए हादसे में नाबालिग की मौत,बालको...

बालको के बेलगिरी बस्ती के पास हुए हादसे में नाबालिग की मौत,बालको प्लांट से निकलने वाले मलबे को डंप करने के दौरान मृतक आया चपेट में,मलबे से लोहा बिनने लोगों की लगी रहती है भीड़

0
180

acn18.com बालको/ बालको थानांतर्गत बेलगिरी बस्ती के पास हुए हादसे में एक नाबालिग की दर्दनाक मौत हो गई। हाईवा से बालको प्लांट का मलबा गिराने के दौरान नाबालिग उसकी चपेट में आ गया जिससे उसका दर्दनाक अंत हो गया। बताया जा रहा है,कि बेलगिरी बस्ती के पास प्लंाट का मलबा डंप किया जा रहा है जहां से लोहा बिनने के लिए लोगों का मेला लगा रहता है। मृतक भी मलबा से लोहा निकालने में लगा हुआ था इसी दौरान हाईवा वाहन ने मलबे को डंप किया और नाबालिग उसकी चपेट में आ गया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और बालको प्रबंधन मौके पर पहुंच गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

IMG 20230205 WA0018

108 संजीवनी एक्सप्रेस के कर्मचारियों ने दिखाया साहस : साढ़े तीन किमी पैदल चलकर पीड़ित महिला को पहुंचाया अस्पताल ,काम की हो रही जमकर तारीफ…देखिए वीडियो

error: Content is protected !!