Home Uncategorized चलती यात्री बस में लगी भीषण आग. यात्रियों में मची अफरा तफरी,देखिए...

चलती यात्री बस में लगी भीषण आग. यात्रियों में मची अफरा तफरी,देखिए वीडियो

0
86

acn18.com गौरेला/ गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले को मध्यप्रदेश से जोड़ने वाले अंतरराज्यीय मार्ग में एक चलती बस में अचानक आग लग गई, बस में सवार करीब सभी 80 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ जबकि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। गौरेला के बांधामुड़ा इलाके में देर रात 3 बजे के आसपास की घटना है. बस प्रयागराज से बिलासपुर जा रही थी. मध्यप्रदेश क्रॉस करने के बाद जैसे ही बस छत्तीसगढ़ के गौरेला पेण्ड्रा मरवाही पहुंची, बस के टायर में आग लग गई. जब तक बस के चालक को बस के टायर में आग लगने का अहसास हुआ आग काफी फैल चुकी थी। ड्राइवर ने बस को बांधामुड़ा गांव में रोका. बस में सवार सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया. कुछ ही देर में पूरी बस में आग फैल गई. बस में आग लगने के बाद फैली अफरा तफरी से गांव के लोग भी जाग गए. पेण्ड्रा नगर पंचायत से फायर ब्रिगेड को बुलाया गया. इस दौरान गांव वालों ने अपने स्तर पर बस में फैली आग को बुझाने की कोशिश की लेकिन आग फैलती ही चली गई। कुछ देर पेंड्रा से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक बस पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी. मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो बस में आग लगने के साथ ही लगातार धमाका भी हो रहा था. बस मनीष ट्रेवल्स की बताई जा रही है। मध्य प्रदेश के अंतर राज्य सीमावर्ती इस इलाके से होकर छत्तीसगढ़ से अब तक करीब दो दर्जन बसें टूरिस्ट परमिट से रोजाना चलती हैं जिनमें अधिकांश मजदूर को भर भर के ले जाया जाता है और यह टूरिस्ट बस पिछले 1 साल में कई बार हादसों का शिकार हुई है इसके बावजूद इन पर नियंत्रण लगाने की दिशा में कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है….

देखिए वीडियो………..

 

error: Content is protected !!