Home KORBA चाकू के हमले में युवती घायल,नकाबपोश दो युवकों ने घटना को दिया...

चाकू के हमले में युवती घायल,नकाबपोश दो युवकों ने घटना को दिया अंजाम,दीपका थाना क्षेत्र में सामने आई घटना

0
154

कोरबा के दीपका क्षेत्र में चाकूबाजी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पूजा करने क्षेत्र के शिवमंदिर पहुंची युवती पर नकाबपोश दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवती के हाथी पर चोट लगी है। युवती को तत्काल गेवरा स्थित एसईसीएल के नेहरु शताब्दी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के दौरान युवती की सहेली मौके पर मौजूद थी,जिसने पूरा घटनाक्रम देखा। अपराध कायम कर पुलिस ने जांच शुरु कर दी है।

कोरबा में दीपका थानांतर्गत पूजा पाठ के लिए शिवमंदिर पहुंची एक युवती पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। घटना में युवती के हाथ मं जख्म लगा है,जिसे उपचार के लिए एनसीएच गेवरा में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है,कि घायल युवती अपनी सहेली के साथ बीती शाम पूजा पाठ के लिए क्षेत्र के शिव मंदिर पहुंची थी,इसी दौरान दो नकाबपोश युवक बाइक पर सवार होकर मौके पर पहुंचे और उस पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। आनन-फानन में युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया,जहां उसका उपचार जारी है। युवती की सहेली ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और जांच शुरु की। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया गया है और उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। पुलिस ने बताया,कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

error: Content is protected !!