Home KORBA एक दर्जन स्कूल के छात्र भिड़े आपस में,हुई जमकर मारपीट,एक छात्र का...

एक दर्जन स्कूल के छात्र भिड़े आपस में,हुई जमकर मारपीट,एक छात्र का फटा सिर। देखिए वीडियो।

0
111

Acn18.com/कोरबा में मानिकपुर चौकी अंतर्गत एसईसीएल हेलीपेड के पास संचालित एनसीडीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। स्कूल के बाहर किसी बात को लेकर एक दर्जन छात्रों के बीच विवाद हुआ जो मारपीट में तब्दील हो गई। घटना में एक छात्र का सिर फट गया है,जिसे खून से लथपथ हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस स्कूल में कई बार मारपीट की घटना घट चुकी है,लेकिन स्कूल प्रबंधन को इस बात की जानकारी तक नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके लिए निकली जिसकी सूचना मिलने पर छात्र मौके से नदारद हो गए। इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस को तत्परता दिखाने की जरुरत है।

error: Content is protected !!