Home KORBA नदी में तैरते हुए मिली व्यक्ति की लाश,पुलिस कर रही मामले की...

नदी में तैरते हुए मिली व्यक्ति की लाश,पुलिस कर रही मामले की जांच

0
103

Acn18.com/मछली पकड़ने के दौरान नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक का शव भिलाईखुर्द स्थित हसदेव नदी में रेलवे साईडिंग के पास तैरते हुए पाया गया है। मृतक की पहचान कदमहाखार निवासी खिकराम खलखो के रुप में की गई है। बताया जा रहा है,कि खिकराम बीती शाम मछली पकड़ने के लिए नदी गया हुआ था,जहां से वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन कराई गई लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका इधर रविवार की सुबह उसका शव मिला। फिलहाल उरगा पुलिस को सूचना दे दी गई है,मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

error: Content is protected !!