Home KORBA SDM ज्योति मौर्य जैसा मामला आया सामने, नौकरी लगते ही दो बच्चों...

SDM ज्योति मौर्य जैसा मामला आया सामने, नौकरी लगते ही दो बच्चों को छोड़कर फरार हो गई मां, पति ने पुलिस से की शिकायत

0
158

Acn18.com/चर्चित एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा मामला जांजगीर जिले में भी सामने आया है। यहां के एक युवक ने मेहनत मजदूरी कर अपनी पत्नी की नौकरी लगवाई, और अंत में पत्नी किसी और के साथ रहने लगी है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।

जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव में एसडीएम ज्योति मौर्य जैसा ही एक मामला सामने आया है। यहां के अरुण कुमार बंजारे अपनी पत्नी की बेवफाई की शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। युवक ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2010 में अनीता बंजारे के साथ हुई , और उनके 2 बच्चे भी है। रोजी मजदूरी करने वाले अरुण बंजारे ने मेहनत कर पत्नी की नौकरी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में लगवाई। इसी बीच पत्नी एक पड़ोसी युवक के संपर्क में आई और अचानक एक दिन ड्यूटी जाने के नाम पर घर से निकली और वापस नहीं आई। अरुण ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ ही रहने लगी है।

पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि मामले में आवेदन प्राप्त हुआ है । जांच में नवागढ़ पुलिस कर रही है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पत्नी के भाग जाने से 2 बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है जिसको लेकर उनका पिता काफी चिंतित है।

error: Content is protected !!