Home KORBA पंचगव्य प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित शिविर लगा.लोगों को इससे हो रहा है...

पंचगव्य प्राकृतिक चिकित्सा पर आधारित शिविर लगा.लोगों को इससे हो रहा है लाभ

0
58
vlcsnap 2024 06 30 16h29m15s557

acn18.com कोरबा / विभिन्न प्रकार की शारीरिक परेशानियों से राहत पाने के लिए लोग अलग-अलग उपायों को अपनाया करते हैं। कोरबा में ट्रांसपोर्ट नगर के सद्भभावना भवन में ब्रह्माकुमारी संस्थान के द्वारा पंचगव्य पर आधारित प्राकृतिक चिकित्सा शिविर लगाया गया है। कई लोगों को इससे बेहतर लाभ होने का दावा किया गया है।

आम लोगों के हितों को ध्यान में रखने के साथ ब्रह्मा कुमारीज की ओर से इस प्रकार का शिविर आयोजित किया गया है। प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करते हुए लोगों की बीमारियों और परेशानियों को दूर करने की कोशिश यहां पर की जा रही है। अब तक लाभान्वित हो चुके लोगों ने इस बारे में अपने अनुभव मीडिया से चर्चा करते हुए साझा किया।

जांजगीर चांपा जिले के डॉक्टर धीरेंद्र यादव की सेवाएं शिविर में उपलब्ध हो रही हैं। उन्होंने बताया कि शरीर की संरचना में पांच प्रकार के तत्वों की अपनी मुख्य भूमिका होती हैं और यही सब हमारे शरीर को नियंत्रित करने का काम करते हैं।

आध्यात्म और राजयोग क्षेत्र में ब्रह्माकुमारी संस्थान में काफी समय से कम कर रहा है उसके द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा जैसे विषय पर इस प्रकार का सिलेबस पहली बार कोरबा में लगाया गया है।। लोगों से कहा गया है कि वह अपनी समस्याओं को लेकर एक बार जरूर यहां पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं