Home Uncategorized बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को जहरीले सांप ने...

बिस्तर में सो रही 9 साल की मासूम को जहरीले सांप ने डसा,अस्पताल पहुंचने से पहले मौत, चौथी कक्षा की छात्रा थी सुधा साहू

0
10

Acn18. Com बिलासपुर जिले में पचपेड़ी थाना क्षेत्र के कुकुर्दीकला में सर्पदंश से 9 साल की मासूम बच्ची की मौत हो गई। बच्ची रात में अपने बिस्तर पर सो रही थी, इसी दौरान जहरीले सांप ने उसे डंस लिया।

मृतका की पहचान सुधा साहू के रूप में हुई है, जो चौथी कक्षा में पढ़ती थी। बताया जा रहा है कि बिस्तर पर सोने के दौरान बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया।

सर्पदंश के बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुटे, लेकिन उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, इस हादसे ने एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में जहरीले सांपों से बचाव और समय पर उपचार की जरूरत को सामने ला दिया है।

फिलहाल, पचपेड़ी के कुकुर्दीकला में हुई इस घटना से परिवार सदमे में है। बरसात के मौसम में सांपों के घरों में घुसने की घटनाओं के बीच लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

error: Content is protected !!