Home छत्तीसगढ़ स्कॉर्पियो पलटी, 3 महिलाओं की मौत:शादी समारोह में शामिल होने जा रहे...

स्कॉर्पियो पलटी, 3 महिलाओं की मौत:शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे लोग, टायर फटने के बाद पेड़ से टकराई गाड़ी; 4 घायल

0
172

Acn18.com/छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे 3 महिलाओं की मौत और लगभग 4 लोग घायल हुए हैं। ये सभी शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। मगर रास्ते में स्कॉर्पियों का टायर फट गया और यह हादसा हो गया है। हादसा किलेपाल में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की मौत हुई वे सभी बीजापुर से जगदपुर शादी में जा रहे थे। स्कॉर्पियो गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसा इतना जबरदस्त था कि गाड़ी के पलटने के बाद स्कॉर्पियो 2 से 3 बार पलटी। फिर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।

वहीं आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह से लोगों को गाड़ी के अंदर से निकाला। तब महिलाओं की मौत हो गई थी। जबकि 4 लोग घायल थे। जिन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पुलिस की टीम भी पहुंची है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।

error: Content is protected !!