spot_img

फांसी लगाकर महिला शिक्षिका ने की खुदकुशी, कारणों का नहीं चल सका, पता मर्ग कायम कर पुलिस ने शुरु की जांच

Must Read

Acn18.com/बालको थाना क्षेत्र के सेक्टर तीन ईलाके में रहने वाली एक महिला शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। शिक्षिका ने किन कारणों से आत्मघाती कदम उठाया है इस बात का पता नहीं चल सका है। मृतका का नाम नीता यादव है,जिसने दूसरी शादी की थी। घटना की जानकारी मिलते ही हरकत में आई पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। मृतका के पास से पुलिस ने दो पन्ने का सुसाईट नोट भी बरामद किया है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

कोरबा में एक महिला शिक्षिका ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बालको के सेक्टर तीन में रहने वाली शिक्षिका नीता यादव ने किन कारणों से खुद की ईहलीला समाप्त की इस बात का पता नहीं चल सका है। वर्ष 2008 में शादी टूटने के बाद मृतका ने बालकों में रहने वाले भगवान यादव के साथ दूसरा विवाह किया था। मृतका का मायका सीतामणी में है। जांच के दौरान मृतका के पास से पुलिस ने दो पन्ने का सुसाईट नोट बरामद किया है जिसमें उसने खुद की मर्जी से आत्महत्या करने की बात लिखी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

फिलहाल पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा,कि नीता यादव ने किन कारणों से मौत को गले लगाया है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री ने दिखाई छत्तीसगढ़...

*बस्तर अब डर से नहीं, डिजिटल बदलाव से पहचाना जा रहा है: विष्णुदेव साय* *प्रधानमंत्री और गृहमंत्री से मिले मुख्यमंत्री...

More Articles Like This

- Advertisement -