spot_img

युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने की अनोखी पहल, डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन प्रमुखों को भेट किया बाबा साहेब की फ़ोटो

Must Read

युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जी की।जयंती के अवसर पर कोरबा जिले के प्रशासन प्रमुख जिलाधीश,पुलिस अधीक्षक,सीईओ,आयुक्त,डीएसपी,पर्यावरण अधिकारी,श्रम अधिकारी, डिप्टी जिलाधीश,मेडिकल कॉलेज के डीन एव जिला शिक्षाधिकारी सभी को बाबा साहेब की फ़ोटो भेट करके जयंती मनाई गई एव एक अनोखी पहल की शुरुवात की गई…..!
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला महासचिव मधुसूदन दास ने कहा की — भारत के संविधान के रचियता 32 डिग्री,9भाषाओं के ज्ञानी भारत देश को एक धागे में पिरोने के लिए सदैव कार्य किया जाति भेदभाव को खत्म करने वाले हम सबके बाबा भीमराव अम्बेडकर जी के जंयती के अवसर पर हमारे द्वारा आज कोरबा जिले के सभी मुख्य कार्यालय के अधिकारियों श्रीमान जिलाधीश महोदय,श्रीमान एसपी महोदय,श्रीमान सीईओ महोदय,श्रीमान आयुक्त महोदय, श्रीमान अपर कलेक्टर महोदय, श्रीमान डीएसपी महोदय,श्रीमान पर्यावरण अधिकारी महोदय,श्रीमान श्रम अधिकारी महोदय,श्रीमान जिला शिक्षाअधिकारी महोदय,लाइवलीहुड कालेज के प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज के डीन एव जिला पंचायत अंकेक्षक महोदय को बाबा साहेब की फ़ोटो भेट की गई एव उनसे भेट किया गया …!
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष आराधना तंवर,एनएसयूआई जिलाध्यक्ष दीपक वर्मा, महासचिव आरती गोश्वामी, रिंकू आदिले,युकां उपाध्यक्ष दीपेश यादव ने भी बाबा भीमराव अंबेडकर के बारे में बाते रखी..!
इस अवसर पर प्रमुखरूप से सांसद प्रतिनिधि मनदीप शर्मा, युवा कांग्रेस पूर्व महासचिव दीपक दास महन्त,जयकिशन पटेल,शुभम महन्त,आरटीआई कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष आकाश पटेल,ब्लॉक अध्यक्ष बबलू मारवा,युवा कांग्रेस ब्लॉक उपाध्यक्ष आदिल खान,गुलसंदीप कुमार,सोनू यादव,अनिल कुमार और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे……!

377FansLike
57FollowersFollow


v

377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

*मुख्यमंत्री की पहल: स्वास्थ्य विभाग में 650 पदों पर होगी जल्द भर्ती*

Acn18. Com.मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं बेहतर बनाने के...

More Articles Like This

- Advertisement -