Home KORBA बालको के काॅफी पाॅईंट में देखा गया तेंदुआ, आसपास के ईलाकों में...

बालको के काॅफी पाॅईंट में देखा गया तेंदुआ, आसपास के ईलाकों में मचा हड़कंप

0
302

Acn18.comकोरबा/कोरबा के बालको क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से आसपास के ईलाकों में हड़कंप की स्थिती देखी जा रही है। इवेंट से लौटते वक्त डायल 112 की टीम को काॅफी पाईंट के नजदीक तेंदुए का शावक नजर आया जिसे उन्होंने कैमरे में कैद कर लिया। झाड़ियों के बीच छिपे तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वनमंडल कोरबा में तेंदुए की मौजूदगी की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग ने तस्दीक के लिए एक टीम को मौके के लिए रवाना भी किया है। इससे पहले भी कोरबा और कटघोरा वनमंडल में तेंदुआ देखा गया था जिसके द्वारा मवेशियों का शिकार किया गया था।

error: Content is protected !!