spot_img

राहुल ने ट्विटर पर खुद को डिसक्वालिफाइड सांसद लिखा:कांग्रेस का देशभर में गांधी प्रतिमाओं के सामने प्रदर्शन, खड़गे-प्रियंका राजघाट पर मौजूद

Must Read

Acn18.com/राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के खिलाफ कांग्रेस रविवार को देशभर में संकल्प सत्याग्रह कर रही है। पार्टी के बड़े नेता और कार्यकर्ता सुबह 10 बजे से सभी राज्यों में जिला और ब्लॉक स्तर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने प्रदर्शन कर रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और महासचिव प्रियंका गांधी दिल्ली स्थित राजघाट पर सत्याग्रह में मौजूद हैं।हालांकि, दिल्ली पुलिस ने यहां धारा 144 लागू कर दी है, लेकिन कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं यहां पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम शाम 5 बजे खत्म होगा।

- Advertisement -

कांग्रेस के सत्याग्रह से जुड़े अपडेट्स…

  • प्रदर्शन से पहले महात्मा गांधी का प्रिय भजन वैष्णवजन गाया गया।
  • सिख विरोधी दंगों के आरोपी जगदीश टाइटलर भी सत्याग्रह में शामिल हुए।
  • पुलिस के मुताबिक कांग्रेस को राजघाट पर प्रदर्शन की इजाजत नहीं मिली है, वहां धारा 144 लागू है।

    अब पढ़िए प्रदर्शन कर रहे नेताओं ने क्या कहा…

    • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा- राहुल गांधी ने जब इस मुद्दे को उठाया तो उन्हें दबाने के लिए ये (BJP) मानहानि के केस का तमाशा कर रहे हैं। ये एक साजिश है जिसके खिलाफ राहुल गांधी लड़ रहे हैं। पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है।
    • सलमान खुर्शीद ने कहा- उन्हें (राहुल गांधी को) एक कानून के तहत जिम्मेदार ठहराया गया है। हमारा मानना है कि इसे उलटने के लिए अपील ही सही रास्ता है। एक वकील के तौर पर मैं साफ तौर पर दिखा सकता हूं कि फैसले में कई खामियां हैं।

    सांसदी गई, लोकसभा की वेबसाइट से नाम भी हटाया
    राहुल की संसद सदस्यता शुक्रवार को समाप्त कर दी गई। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी करके इसकी जानकारी दी थी, साथ ही लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया। राहुल केरल के वायनाड से सांसद थे। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था।

    कल राहुल ने कहा था- सावरकर नहीं गांधी हूं, माफी नहीं मांगूंगा

    हिन्दुस्तान का लोकतंत्र खतरे में है… राहुल ने इसी लाइन के साथ अपनी बात की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सवाल किया- अडाणी और मोदी का रिश्ता क्या है? उन्होंने केंब्रिज यूनिवर्सिटी में लोकतंत्र पर कही अपनी बात और सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है… वाले बयान पर सफाई भी दी।

    मानहानि केस में सूरत कोर्ट से राहुल गांधी को 2 साल की सजा

    ‘सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है…’ इस बयान से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी को सूरत कोर्ट ने गुरुवार को दोषी करार दिया। इस फैसले के 27 मिनट बाद कोर्ट ने उन्हें 2 साल की जेल की सजा सुनाई और 15 हजार का जुर्माना भी लगाया। इसके कुछ देर बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत भी दे दी। साथ ही सजा को 30 दिन के लिए स्थगित कर दिया। सुनवाई के दौरान राहुल कोर्ट में मौजूद रहे।

    सदस्यता खत्म होने के 3 घंटे बाद कहा- हर कीमत चुकाने को तैयार

  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी की संसद सदस्यता शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे रद्द कर दी गई। वह केरल के वायनाड से लोकसभा सदस्य थे। लोकसभा सचिवालय ने पत्र जारी कर इस बात की जानकारी दी है। लोकसभा की वेबसाइट से भी राहुल का नाम हटा दिया गया है। राहुल ने 2019 में कर्नाटक की सभा में मोदी सरनेम को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था- सभी चोरों का सरनेम मोदी क्यों होता है। राहुल ने फैसले के करीब 3 घंटे बाद ट्वीट कर लिखा, ‘मैं भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, मैं हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।’
377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

सुकमा में सुरक्षाबलों-नक्सलियों के बीच मुठभेड़,दोनों ओर से हो रही फायरिंग, एसपी किरण चव्हाण ने की पुष्टि

acn18.com सुकमा / सुकमा में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर है। यह एनकाउंटर रायगुड़म इलाक़े में...

More Articles Like This

- Advertisement -