spot_img

एक्सीडेंट का लाईव वीडियो आया सामने , कार ने अधेड़ महिला को मारी ठोकर , उपचार के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम …..देखिए वीडियो

Must Read

acn18.com जांजगीर / जांजगीर जिले के ग्राम अमलडीहा में एक चार पहिया वाहन ने वृद्ध महिला को जमकर ठोकर मार दी। हादसे का लाईव वीडियो भी सामने आया है जहां कार के चालक ने तेज और लापरवाहर पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को अपनी चपेट में ले लिया। गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसने दम तोड़ दिया। मर्ग कायम कर चंद्रपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

- Advertisement -

जांजगीर जिले के ग्राम पंचायत अमलडीहा में एक अधेड़ महिला के एक्सीडेंट का लाईव वीडियो सामने आया है। वीडियो में साफ-साफ दिख रहा है,कि किस तरह कार चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए महिला को ठोकर मारी जिससे महिला हवा में उछलकर दूर जा गिरी और रायगढ़ में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है,कि मृतका टेकमति विश्वकर्मा मेडिकल स्टोर से दवा लेकर वापस अपने घर जा रही थी इसी दौरान पेंड्रा की तरफ से आ रही एक सफेद रंग की कार ने महिला को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर रुप से घायल महिला को उपचार के लिए रायगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसने दम तोड़ दिया।

जिस कार से महिला का एक्सीडेंट हुआ है वह कोरबा पासिंग की है और कार चालक का नाम सेवक राम है,जो ग्राम कोसमंदा का निवासी है। मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

कोरबा में चोरों के हौंसले बुलंद,कटघोरा में संचालित एक दुकान में की चोरी

Acn18.com/प्रदेश के कोरबा जिले में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। चोर एक के बाद एक...

More Articles Like This

- Advertisement -