spot_img

CG में दरिंदे पिता ने ही की मासूम बेटे की हत्या : पहले बनाया अप्राकृतिक संबंध फिर गला दबाकर की हत्या और फैला दी अपहरण की अफवाह, कबूल किया गुनाह

Must Read

ACN18.COM बिलासपुर / छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में चार साल के मासूम बच्चे की हत्या करने के आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल, शराब के नशे में उसने अपने ही मासूम बेटे के साथ पहले अप्राकृतिक कृत्य किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्चे के गायब होने की झूठी कहानी भी बना दी। इधर, वारदात के बाद देर रात उसने शव को गली में ले जाकर फेंक दिया। पुलिस के पकड़े जाने के बाद उसने अपराध कबूल कर लिया है।

- Advertisement -
दरिंदे पिता ने अपने ही मासूम को बनाया हवस का शिकार और कर दी हत्या।
दरिंदे पिता ने अपने ही मासूम को बनाया हवस का शिकार और कर दी हत्या।

शुक्रवार की शाम खेलते-खेलते बच्चा मोहल्ले से गायब हो गया था। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन देर रात तक उसकी तलाश करते रहे। इधर, शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे उसकी लाश घर के पास ही मिली है। गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ही पति-पत्नी के विवाद में मासूम की हत्या करने की बात सामने आई थी। यही वजह है कि पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी।

पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने बताई पति की प्रताड़ना की कहानी।
पुलिस की पूछताछ में पत्नी ने बताई पति की प्रताड़ना की कहानी।

सीपत क्षेत्र के ग्राम सेलर निवासी मदन सुरजे किसान है और पेंटिंग का भी काम करता है। शुक्रवार की शाम उसका चार साल का बेटा शौर्य उर्फ दिव्यांशु सुरजे घर से खेलने के लिए निकला था। गांव के गुड़ी के पास खेलते-खेलते वह गायब हो गया। शाम पांच बजे परिजन उसे बुलाने के लिए गए, तब वहां कोई नहीं था। उसके साथ खेल रहे बच्चे भी अपने-अपने घर चले गए थे। परिजन इधर-उधर बच्चे की तलाश करते रहे। लेकिन, देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। इससे घबराए परिजन रात भर उसकी तलाश में जुट रहे।

सुबह 4.30 बजे घर के पास गली में मिली लाश
सुबह होने से पहले ही परिजन फिर से बच्चे की तलाश में जुट गए। इस दौरान सुबह करीब 4.30 बजे शौर्य की लाश घर के पास ही गली में मिली, जिसे देखकर मदन के भतीजे ने परिजनों को जानकारी दी। मासूम बच्चे की मौत की खबर सुनकर घर में मातम छा गया। वहीं, मोहल्ले में लोगों की भीड़ जुट गई।

अपहरण और हत्या के इस मामले में पुलिस को पिता पर ही शक है।
अपहरण और हत्या के इस मामले में पुलिस को पिता पर ही शक है।

गले में रस्सी के निशान, अपहरण के बाद हत्या कर फेंकी गई है लाश
इस घटना की जानकारी मिलते ही सीपत TI हरीश तांडेकर, CSP स्नेहिल साहू सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजन व ग्रामीणों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही है। बच्चे के शरीर में खरोच के निशान हैं। वहीं, गले में रस्सी के भी निशान मिले हैं। इसके साथ ही बच्चे के मलद्वार में भी खून के निशान मिले है, जिसके चलते पुलिस को उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का शक हो गया था। ऐसे में उसका अपहरण और फिर हत्या करने की आशंका है। हत्यारों ने बच्चे की हत्या कर शव को घर के पास ही लाकर फेंक दिया था।

दोपहर पति-पत्नी के बीच विवाद, पिता के साथ था मासूम, इसलिए हुआ संदेह
मासूम बच्चे की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस अफसर गांव पहुंच गए। प्रारंभिक जांच व पूछताछ में पता चला है कि मदन और उसकी पत्नी सलमा ने करीब पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। सलमा का मायका मदन के पड़ोस में ही है। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सलमा और मदन के बीच विवाद हुआ। इसके बाद वह अपने बच्चे को छोड़कर मायके चली गई। दोपहर करीब तीन बजे मदन अपने ससुराल गया, जहां से वह अपनी पत्नी को लेकर वापस घर आया। इस दौरान उसने बच्चे को खेलने के लिए बाहर भेज दिया। फिर दोनों पत्नी-पत्नी आपस में झगड़ने लगे। विवाद बढ़ने पर शाम करीब चार बजे सलमा फिर से अपने मायके चली गई। तब, मासूम शौर्य अपने पिता मदन के साथ देखा गया था। इसके बाद वह अचानक गायब हो गया। इससे पुलिस को पिता मदन पर पहले ही शक हो गया था।

पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में ही आरोपी पिता पर हो गया था हत्या करने का शक।
पुलिस की प्रारंभिक जांच और पूछताछ में ही आरोपी पिता पर हो गया था हत्या करने का शक।

पत्नी के चरित्र पर करता था शक
पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि लव मैरिज के बाद मदन का लड़की के मायके वालों से भी विवाद होता था। लेकिन, बाद में दोनों पक्ष सहमत हो गए थे। शादी के बाद उनका बच्चा शौर्य पैदा हुआ और अब एक साल की बेटी भी है। लेकिन, इस दौरान दोनों पति-पत्नी के बीच में झगड़ा शुरू हो गया था। दरअसल, मदन अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता है, जिसके कारण वह अपनी पत्नी से विवाद कर आए दिन मारपीट करता था। वह अपने बच्चों को भी दूसरे का बच्चा बताकर पत्नी से मारपीट कर प्रताड़ित करता था।

दादा बोला- चॉकलेट खिलाया, फिर गायब हो गया शौर्य
इधर, मृतक बालक शौर्य के दादा संतोष सूर्यवंशी ने पुलिस को बताया कि शाम करीब चार बजे शौर्य को लेकर वह चॉकलेट खिलाने के लिए दुकान ले गया था। चॉकलेट लेकर शौर्य खेलने के लिए निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। ऐसे में पुलिस को हत्या की वारदात में नजदीकी परिजनों पर भी शक है। फिलहाल, पुलिस अभी अधिकारिक रूप से कुछ भी कहने से इंकार कर रही है।

आरोपी पिता कबूल किया अपराध, पुलिस को बताई दरिंदगी की कहानी

पुलिस की शुरूआती पूछताछ में वह शराब के नशे में होने और होश नहीं होने का बहाना बनाते रहा। इधर, उसकी पत्नी ने पति की दरिंदगी की कहानी बताई। उसने पुलिस को बताया कि पति मदन सिंह उसके साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए दबाव बनाता था। मना करने पर वह चरित्र पर शक करता था। उसकी हरकतों से तंग आकर वह उसके पास जाने से डरती थी। शुक्रवार को भी वह मायके से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए लेकर आया था। इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और वह अपने मायके वापस चली गई। इधर, आरोपी पिता मदन ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह शराब के नशे में था। वह शाम 5 से 6 बजे के बीच बच्चे को लेकर अपने घर आया और उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया, जिसके बाद बच्चे रोने लगा। इसी दौरान उसने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। फिर उसने शव को बेड के नीचे छिपा दिया और बच्चे के गायब होने की अफवाह फैला दी। इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते रहे। देर रात करीब 12 बजे उसने बच्चे की लाश को घर से बाहर गली में ले जाकर फेंक दिया। हत्या के इस केस का पुलिस कुछ देर बाद खुलासा करेगी।

बड़मार गाँव में आबकारी की कार्रवाई पर उठे सवाल , महिला ने कहा, कर्मचारी अपने साथ लाये थे शराब

377FansLike
57FollowersFollow
377FansLike
57FollowersFollow
Latest News

पलायन करने वाले 9000 से ज्यादा मजदूरों की हुई वापसी,घर आ जा संगी अभियान की सफलता

acn18.com कोरबा/ लोकसभा चुनाव में अधिकतम मतदान हो, इसके लिए निर्वाचन आयोग और प्रशासन काम कर रहा है। जांजगीर...

More Articles Like This

- Advertisement -