Home KORBA कोरबा में 9 साल की मासूम से लैंगिक अपराध का आरोप, पुलिस...

कोरबा में 9 साल की मासूम से लैंगिक अपराध का आरोप, पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को दबोचा!

0
6

Acn18. Com.कोरबा में 9 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ लैंगिक अपराध और प्रताड़ना का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची की मां की शिकायत पर सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया है।पूरा मामला कोरबा के खरमोरा स्थित अटल आवास का है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी 9 वर्षीय बेटी के साथ लैंगिक अपराध और प्रताड़ना किए जाने की शिकायत थाना सिविल लाइन रामपुर में दर्ज कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान पीड़िता और उसकी मां के बयान दर्ज किए गए। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ बच्ची का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 25 नवंबर को 36 वर्षीय आरोपी संतोष दास महंत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित भारतीय न्याय संहिता और किशोर न्याय अधिनियम की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।कोरबा पुलिस ने बच्चों के खिलाफ अपराध की सूचना तत्काल देने और पीड़ित की पहचान गोपनीय रखने की अपील की है।

error: Content is protected !!