Home Astrology महिंद्रा वर्कशॉप में निकला विशाल अजगर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सर्पमित्रो की...

महिंद्रा वर्कशॉप में निकला विशाल अजगर, कर्मचारियों में मचा हड़कंप, सर्पमित्रो की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू!

0
3

Acn18. Com.कोरबा के एक महिंद्रा वर्कशॉप में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब परिसर के अंदर एक विशाल अजगर दिखाई दिया। अजगर को देखते ही कर्मचारियों में दहशत फैल गई। सूचना पर वन विभाग और RCRS की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।दरअसल, वर्कशॉप खुलने के बाद कर्मचारियों की नजर परिसर में मौजूद विशाल अजगर पर पड़ी। अचानक अजगर को देखकर वहां हड़कंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई।सूचना मिलते ही वन विभाग और RCRS यानी रेप्टाइल केयर एंड रेस्क्यू सोसायटी की टीम मौके पर पहुंची। RCRS सदस्य उमेश यादव ने सावधानी और सूझबूझ के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।इसके बाद वन विभाग के मार्गदर्शन में अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।RCRS की टीम ने लोगों से अपील की है कि सांप या अन्य वन्यजीव दिखाई देने पर घबराएं नहीं और न ही उन्हें मारने या खुद पकड़ने की कोशिश करें। उचित दूरी बनाकर तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें।

error: Content is protected !!