Home Astrology किन्नर बनकर वसूली! आरक्षक की पत्नी को श्राप देने की धमकी देकर...

किन्नर बनकर वसूली! आरक्षक की पत्नी को श्राप देने की धमकी देकर ऐंठे 1100 रुपये, तीन आरोपी गिरफ्तार. Video

0
4

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा भरत सिंह चौहान

जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण में किन्नर बनकर लोगों को डराने-धमकाने और जबरन वसूली करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक ब्यूटी पार्लर संचालित करने वाली आरक्षक की पत्नी से दो महिलाओं और एक ऑटो चालक ने 11 हजार रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर दुकान बंद होने और परिवार बर्बाद होने का श्राप देने की धमकी दी। डर के कारण महिला ने 1100 रुपये दे दिए। शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अंजली सौरा, संतोषी सौरा और ऑटो चालक रोहित कुमार यादव शामिल हैं। आरोपियों ने किन्नर बनकर महिला को डराया और उससे जबरन पैसे वसूले।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वसूली की कुल 1450 रुपये की रकम और वारदात में इस्तेमाल ऑटो क्रमांक CG 10 CF 6221 जब्त किया है। तीनों आरोपियों को 20 नवंबर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई के बाद किन्नर बनकर वसूली करने वाले गिरोह का मामला चर्चा में है।

 

error: Content is protected !!