Home Astrology मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर...

मुस्कान बस और बाइक की भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर मौत

0
6

Acn18. Com.सक्ती.भरत सिंह चौहान

सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास रायपुर से डभरा की ओर आ रही तेज रफ्तार मुस्कान बस ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे में जान गंवाने वाले तीनों लोग ग्राम दर्री के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 40 वर्षीय हरिशंकर चौहान, 55 वर्षीय मोहरदास बैरागी और 62 वर्षीय शेतकुमार पटेल के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर सपोस में आयोजित रामनाम सप्ताह कार्यक्रम में गायन करने जा रहे थे। इसी दौरान छवारिपाली पेट्रोल पंप के पास मुस्कान बस से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।

एक ही गांव के तीन लोगों की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। घटना की सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!