Acn18. Com. बिलासपुर के चांदनी चौक में एक हिस्ट्रीशीटर ने जमकर उत्पात मचाया। हाथ में लोहे की रॉड लेकर सड़क पर निकले आरोपी ने राहगीरों को दौड़ाया और कार-बाइक में तोड़फोड़ की। हैरानी की बात यह रही कि डायल 112 के सामने ही आरोपी पुलिसकर्मियों से गाली-गलौज और हुज्जत करता रहा।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी आरोपी का नाम-पता नोट कर मौके से लौट गए, लेकिन उनके जाने के बाद भी उसका उत्पात जारी रहा। घटना के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर भूपेन्द्र दुबे उर्फ पंडा को हिरासत में ले लिया है।





