Home KORBA हरदी बाजार में पंचायत प्रतिनिधियों का हल्लाबोल, मूलभूत सुविधाओं की मांग पर...

हरदी बाजार में पंचायत प्रतिनिधियों का हल्लाबोल, मूलभूत सुविधाओं की मांग पर SECL दीपका का ओबी खनन कार्य ठप!Video

0
3

Acn18. Com. विनोद उपाध्याय हरदी बाजार 

कोरबा जिले के हरदी बाजार में मूलभूत सुविधाओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का आक्रोश सामने आया है। एसईसीएल दीपका प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए सरपंच, उपसरपंच और पंचों ने दीपका खदान में ओबी मिट्टी खनन का काम रुकवा दिया।दरअसल, एसईसीएल प्रबंधन ने पंचायत भवन और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नए भवनों को सभी सुविधाओं से लैस कर सौंपने का आश्वासन दिया था, लेकिन हस्तांतरण के बाद भी बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गईं।पंचायत प्रतिनिधियों की मांग है कि दोनों भवनों में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ पूरे गांव में पेयजल व्यवस्था दुरुस्त की जाए और बस्ती के पुराने तालाब में पानी का भराव कराया जाए।मंगलवार सुबह 10 बजे जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर ओबी खनन कार्य बंद करा दिया और स्पष्ट कर दिया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।फिलहाल, ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों और एसईसीएल प्रबंधन के बीच टकराव की स्थिति बनी हुई है।

error: Content is protected !!