Home KORBA भारी वाहनों के दबाव से अंडीकछार-चोढ़ा मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने ट्रेलर रोककर...

भारी वाहनों के दबाव से अंडीकछार-चोढ़ा मार्ग जर्जर, ग्रामीणों ने ट्रेलर रोककर किया विरोध प्रदर्शन

0
14

Acn18. Com.विनोद उपाध्याय.हरदी बाजार के अंडीकछार-चोढ़ा मार्ग पर भारी वाहनों के दबाव से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़क जर्जर होती जा रही है। सड़क की बदहाली से नाराज ग्रामीणों ने सोमवार सुबह भारी वाहनों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों का आरोप है कि बांधाखार मारुति और रेकी पावर प्लांट से निकलने वाली राखड़ के परिवहन में लगे बड़े-बड़े ट्रेलर और हाईवा लगातार इस सड़क से गुजर रहे हैं। भारी वाहनों के दबाव के चलते सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क गांव के लोगों, स्कूली बच्चों और राहगीरों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है। अगर भारी वाहनों का परिचालन नहीं रोका गया, तो सड़क पूरी तरह खराब हो सकती है और दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की है। साथ ही इस मामले में जिला कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है।विरोध प्रदर्शन में पूर्व उपसरपंच राजकुमार रात्रे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस समस्या पर कब तक कार्रवाई करता है।

error: Content is protected !!